कोतवाली पुलिस ने फर्जी पत्रकार मोहम्मद उस्मान और मयंक श्रीवास्तव के खिलाफ गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा तामीर हसन शीबू जौनपुर। कोतवाली...
कोतवाली पुलिस ने फर्जी पत्रकार मोहम्मद उस्मान और मयंक श्रीवास्तव के खिलाफ गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
तामीर हसन शीबू
जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने दो फर्जी पत्रकार मोहम्मद उस्मान और मयंक श्रीवास्तव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धाराओं 115(2), 352, 77 और 132 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों युवकों पर आरोप है कि उन्होंने लेबर रूम और महिला प्रसूति वार्ड में घुसकर मरीजों की निजता भंग की और सरकारी योजनाओं को विफल करने का प्रयास किया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एम. के. गुप्ता के अनुसार, दोनों युवक 01 अक्टूबर 2025 को अस्पताल परिसर में मौजूद सैनिक गार्ड और महिला स्टाफ को धक्का देकर प्रसुति वार्ड में घुस गए। उन्होंने भर्ती महिला मरीज को बहला-फुसलाकर बयान लिया और बिना सूचना दिए बाहर ले गए।
इसके बाद उनका रिकॉर्ड किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिससे धार्मिक उन्माद फैलाने और महिला सशक्तिकरण की सरकार की मंशा को प्रभावित करने की कोशिश की गई।
इस मामले में आरोपी युवकों पर संभावित धाराएँ लगाई गई हैं:
BNS 115(2) – स्वैच्छिक चोट पहुंचाना (1 वर्ष जेल/₹10,000 जुर्माना, जमानती)
BNS 352 – जानबूझकर अपमान और सार्वजनिक शांति भंग करना (2 वर्ष जेल, जुर्माना, जमानती)
BNS 77 – गुप्त रूप से वीडियो/फोटो बनाना (Voyeurism, 1–3 वर्ष जेल, जुर्माना, पहली बार जमानती, पुनरावृत्ति में नॉन-बेल)
BNS 132 – सरकारी अधिकारियों के कर्तव्यों में बाधा डालना (2 वर्ष जेल, जुर्माना, नॉन-बेल)
कानून विशेषज्ञों के अनुसार, ये धाराएं महिला सुरक्षा, मरीजों की निजता और सरकारी कार्यों की सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी हैं। “BNS, 2023 की ये धाराएं अपराधियों के लिए स्पष्ट चेतावनी हैं। गंभीर मामलों में पुलिस अब तत्काल गिरफ्तारी कर सकती है
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने पत्र में कहा कि अस्पताल स्टाफ इस घटना से काफी चिंतित है। यह घटना अस्पताल की मर्यादा, मरीजों की सुरक्षा और धार्मिक शांति को प्रभावित करती है। उचित और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है।”
मोहम्मद उस्मान और मयंक श्रीवास्तव के खिलाफ दर्ज मुकदमा BNS, 2023 की 115(2), 352, 77 और 132 धाराओं के तहत किया गया है। पुलिस और प्रशासन अब सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए जांच में जुटे हैं।
COMMENTS