स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा ये तीनों स्तंभ मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं: अशोक चौरसिया आत्मनिर्भरता का अभ...
स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा ये तीनों स्तंभ मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं: अशोक चौरसिया
आत्मनिर्भरता का अभियान सिर्फ आर्थिक स्वावलंबन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देने का आंदोलन है: पुष्पराज सिंह
जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा में सिद्धार्थ उपवन में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में जिला प्रभारी एवं काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया एवं जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह और आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक सुरेन्द्र सिंघानिया जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने भाग लिया इस अवसर पर उन्होंने अभियान के उद्देश्य घर घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी के नारे से जनता को जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी।
प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी एवं काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया ने कहा कि स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा ये तीनों स्तंभ मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि देश को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, तो हर नागरिक को स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग को जीवन का हिस्सा बनाना होगा। इस विशेष अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। गोष्ठियों, प्रचार माध्यमों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए नागरिकों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि स्वराज ने हमें राजनीतिक स्वतंत्रता दी, अब समय है कि हम स्वदेशी के मार्ग पर चलकर आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना, वन डिस्टिक्ट वन प्रोडक्ट तथा स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से देश के उत्पादकों और कारीगरों को नई पहचान दे रही है उन्होंने कहा कि “स्वदेशी संकल्प अभियान” केवल वर्तमान की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत आर्थिक आधार तैयार करने वाला अभियान है इसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी, क्योंकि युवाओं के हाथों में ही राष्ट्र के आर्थिक भविष्य की दिशा तय होगी।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाए हैं यह अभियान सिर्फ आर्थिक स्वावलंबन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देने का आंदोलन है स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, लघु उद्योगों को सशक्त बनाना और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है यह अभियान 25 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक जिलेभर में चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न स्तरों पर कार्यशालाएं, संवाद कार्यक्रम और जनजागरण रैलियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत” की भावना तभी साकार होगी जब हर नागरिक देश के उत्पादों को अपनाएगा और स्वदेशी उद्यमों को सहयोग देगा।
आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक सुरेन्द्र सिंघानिया ने बताया कि अभियान के अंतर्गत युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें रोजगार सृजन, कौशल विकास, नवाचार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की आत्मनिर्भर भारत से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देंगे।
प्रेस वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की दिशा में जनभागीदारी का संकल्प है, जिसे भाजपा जिले के हर नागरिक तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
उक्त अवसर पर मल्हनी विधान सभा संयोजक प्रबुद्ध दुबे पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता जिला सह मीडिया प्रभारी सुशांत चौबे l
COMMENTS