विवेक सिंह पुनः निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर की आम सभा में सर्वसम्मति से हुआ चयन तामीर हसन शीबू जौनपुर। भ...
विवेक सिंह पुनः निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर की आम सभा में सर्वसम्मति से हुआ चयन
तामीर हसन शीबू
जौनपुर।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर की आम सभा बैठक रविवार 24 अगस्त को नगर स्थित एक होटल में कोर कमेटी की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से विवेक सिंह को पुनः संगठन का जिलाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।
गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व की सहमति से चुनाव प्रक्रिया हेतु एक चयन समिति का गठन किया गया, जिसमें प्रमुख व्यापारी विनय बारोतिया, विपिन अग्रवाल, शशांक सिंह रानू, अनिल हरलालका एवं उमेश जायसवाल को सदस्य नामित किया गया था।
चयन समिति ने सदन से नए जिलाध्यक्ष के लिए प्रस्ताव मांगा। इस पर अजीत सोनकर और विमल सिंह ने पुनः विवेक सिंह का नाम प्रस्तावित किया, जिसे राजेंद्र खत्री, धर्मेंद्र गुप्ता, महेश सेठ, धीरज गुप्ता सहित सभी व्यापारियों ने समर्थन दिया। परिणामस्वरूप सभा ने एक स्वर में विवेक सिंह को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुन लिया।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और मान-सम्मान की रक्षा हेतु वह हमेशा संघर्षरत रहेंगे।
सभा में उपस्थित व्यापारियों ने माल्यार्पण कर नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन योगेश साहू ने किया।
इस अवसर पर प्रदीप सिंह रिंकू, सर्वेश जायसवाल, जयकिशन साहू जैकी, विमल सिंह, विवेक सेठी, अभिषेक बैंकर, जय सिंह मौर्य सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। अंत में कोर कमेटी की ओर से सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
COMMENTS