सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान जौनपुर ।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में जनपद स्...
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान
जौनपुर।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में जनपद स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक का आयोजन जनपद जौनपुर के एक स्थानीय हाल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने की।
संगठन समीक्षा बैठक में जिले के सभी विधानसभा, ब्लॉक व बूथ स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. राजभर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी अपने कार्यकर्ताओं एवं संगठन की ताकत पर अकेले लड़ेगी। उन्होंने सभी अधूरे संगठनात्मक गठन को 15 दिनों के भीतर हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
डॉ. राजभर ने बताया कि पार्टी विशेष रूप से जौनपुर की जफराबाद, केराकत, शाहगंज एवं मल्हनी विधानसभा क्षेत्रों पर फोकस कर आगामी चुनाव की रणनीति बना रही है। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उत्तर प्रदेश, बिहार सहित पूरे देश में एनडीए गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए बताया कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, आयुष्मान कार्ड, जीरो पॉवर्टी योजना, आवास योजना, महिलाओं को जमीन रजिस्ट्री में एक प्रतिशत छूट, सोलर लाइट वितरण एवं शादी अनुदान जैसी योजनाएं जोरशोर से चलाई जा रही हैं।
बैठक में विभिन्न दलों से आए कई कार्यकर्ताओं ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जेपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रितेश राम, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह मखदू, प्रदेश महासचिव हरिलाल राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद निहाल अंसारी, जिला प्रभारी हर्ष राजभर, युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव शनि राजभर एवं मंडल उपाध्यक्ष बृजभान राजभर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष चंदन राजभर ने किया, अंत में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जेपी सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।
COMMENTS