गीतांजलि जौनपुर का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न, नीरज शाह बने अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मेश शुक्ला के कार्यकाल के बाद नई कार्यकारिणी का चय...
गीतांजलि जौनपुर का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न, नीरज शाह बने अध्यक्ष
पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मेश शुक्ला के कार्यकाल के बाद नई कार्यकारिणी का चयन, सदस्यों ने जताई खुशीतामीर हसन शीबू
जौनपुर। जनपद की प्रतिष्ठित रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था गीतांजलि जौनपुर का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को श्री जागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। यह आयोजन संस्था के पूर्व अध्यक्ष श्री राम प्रताप सोनी की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चयन समिति में श्री कामता प्रसाद सोनी, हबीब आलम खान, चंद्र प्रताप सोनी, महेंद्र विक्रम, रमेश चंद्र पांडे, गौतम सोनी, अमरीश पांडे, सुरेश चंद्र गुप्ता, गोपाल दास विश्वकर्मा, राजेश गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, शशि श्रीवास्तव और ओम प्रकाश सोनी जैसे वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया।
नवगठित कार्यकारिणी में नीरज शाह को अध्यक्ष, रामानंद विश्वकर्मा को महासचिव, पवन सोनी को कोषाध्यक्ष, डॉ. रूप नारायण माली को कार्यक्रम संयोजक और अशोक मौर्य को उपकोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। संस्था के सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से नए पदाधिकारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई, जिसमें मां दुर्गा विसर्जन प्रभारी के रूप में ऋषभ सैनी और रमन सोनी का चयन किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से धर्मसेन सिंह, संजय श्रीवास्तव, मनोज विश्वकर्मा, आशुतोष जायसवाल, आशीष गुप्ता, अशोक सोनी, सुनील शाह, विनोद पाठक, प्रेम दर्शन विश्वकर्मा, धीरज सेठ, प्रमोद गुप्ता, श्याम बाबू सेठ, रवीश मौर्य, रवि शंकर मोदनवाल, सूर्यनाथ चौबे, रवि सेठ, पवन सेठ, देवेश साहू, अमित सोनी, अमित सैनी, प्रदीप साहू, देवेंद्र श्रीवास्तव व ओम प्रकाश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष महेंद्र देव विक्रम ने किया, जबकि पूर्व महासचिव अमन सहगल ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा नवचयनित टीम को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी गईं।
COMMENTS