*चोरो के हौसला बुलंद भारी मात्रा में जेवरात लेकर फरार* जौनपुर बक्शा, स्थानीय थाना क्षेत्र के चकमुरली गांव निवासी दान बहादुर यादव के घर बीत...
*चोरो के हौसला बुलंद भारी मात्रा में जेवरात लेकर फरार*
जौनपुर बक्शा, स्थानीय थाना क्षेत्र के चकमुरली गांव निवासी दान बहादुर यादव के घर बीती रात हौसला बुलंद चोरो ने भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी की भनक लगते ही पुरे परिवार में मातम छा गया। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। पीड़ित ने सुबह स्थानीय थाना बक्शा पर लिखित तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि छत के सहारे चोर घर के अंदर प्रवेश कर पहले दरवाजा का ताला तोड़ा फिर आलमारी का लाकर तोड़ कर आठ सोने की चैन एक चांदी का छागल एक चांदी का करधन तीन सोने की अंगूठी चोरों द्वारा चुरा ले गए। घटना के समय परिवार बाहर सोए हुए थे। उधर हौसला बुलंद चोर कई लाखों का जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
COMMENTS