दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान जौनपुर खेतासराय आपस में लड़ाई झगड़ा करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियो...
दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान
जौनपुर खेतासराय आपस में लड़ाई झगड़ा करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है।
रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग लड़ाई झगड़ा कर शांतिभंग करने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अभिषेक केवट पुत्र राजेन्द्र केवट निवासी लतीफपुर थाना खेतासराय व सूरज मोर्य पुत्र रामसबद मौर्य निवासी बुढ़नपुर मरहट थाना खुटहन जनपद जौनपुर बताए हैं। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया आपस में विवाद के मामले में लिखापढ़ी के बाद दोनों आरोपियों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के साथ उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, अशोक कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल राकेश यादव, कांस्टेबल हरखनाथ यादव, नीरज कुमार, अभिषेक कुमार समेत अन्य लोग रहे।
COMMENTS