मनोज अग्रहरि की अध्यक्षता में 'एक राष्ट्र - एक चुनाव' विषय पर व्यापारी समागम का भव्य आयोजन तामीर हसन शीबू जौनपुर , नगर में शनिवार क...
मनोज अग्रहरि की अध्यक्षता में 'एक राष्ट्र - एक चुनाव' विषय पर व्यापारी समागम का भव्य आयोजन
जौनपुर, नगर में शनिवार को 'एक राष्ट्र - एक चुनाव' विषयक व्यापारी समागम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में मंत्री गिरीश चन्द्र यादव रहे, जिन्होंने इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे समय, धन और संसाधनों की बचत का माध्यम बताया।
समागम की अध्यक्षता शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं हीरो होंडा जौनपुर के प्रमुख मनोज अग्रहरि ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री अग्रहरि ने 'एक राष्ट्र - एक चुनाव' की आवश्यकता और इसके दीर्घकालिक लाभों पर गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश को स्थिरता और विकास के लिए इस अवधारणा को जल्द से जल्द अपनाना चाहिए।
मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि "बार-बार होने वाले चुनावों से जहां विकास कार्य बाधित होते हैं, वहीं भारी आर्थिक व्यय भी होता है। यदि एक साथ चुनाव हों तो शासन अधिक प्रभावी तरीके से जनता की भलाई के कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकेगा।"
इस अवसर पर मंच पर नगर के वरिष्ठ व्यवसायी धर्मवीर मोदनवाल, जगदीश गाढ़ा, घनश्याम साहू, गोपाल हरलालका, राधे रमन जायसवाल, गौतम सोनी, राम आसरे मोदनवाल, उमेश गुप्ता सहित पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह तथा भाजपा के जिला महामंत्री सुशील मिश्र भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्याम मोहन अग्रवाल ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि समागम के संयोजक श्री विकास शर्मा रहे।
समारोह में वक्ताओं ने एक स्वर में 'एक राष्ट्र - एक चुनाव' को लोकतंत्र को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।
मनोज अग्रहरि ने कहा कि देश को सशक्त और स्थायी विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए 'एक राष्ट्र - एक चुनाव' की अवधारणा अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल अनावश्यक खर्चों पर रोक लगेगी, बल्कि सरकारें पूरे कार्यकाल में नीतिगत निर्णयों पर निर्बाध रूप से काम कर सकेंगी। व्यापारी समुदाय भी इस पहल का पूर्ण समर्थन करता है, क्योंकि स्थिरता से ही आर्थिक वातावरण सुदृढ़ होता है।"
COMMENTS