भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद का फूंका पुतला राणा सांगा पर विवादित बयान का रामपुर में विरोध, सदन से बर्खास्तगी की मांग जौनपुर रामपुर।थान...
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद का फूंका पुतला
राणा सांगा पर विवादित बयान का रामपुर में विरोध, सदन से बर्खास्तगी की मांग
जौनपुर रामपुर।थाना क्षेत्र के जमालापुर बाजार में भाजपाइयों ने सपा सांसद का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला लेकर पैदल जमालापुर बाबतपुर तिराहे पर पहुंचकर जूता चप्पलो से पिटाई करते हुए पुतले में आग लगाकर जमकर नारेबाजी किया।मड़ियाहू नगर के भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार की दोपहर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का प्रतीकात्मक पुतला लेकर पैदल मार्च करते हुए बाबतपुर जमालापुर तिराहे पर पहुंचे, जहां पर जमकर सपा सांसद के विरोध में नारेबाजी किया और उनके प्रतीकात्मक पुतला को आग के हवाले कर दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल रहे पुतले को जूता चप्पलों से जमकर पिटाई किया और अपना आक्रोश को उतारा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा की राणा सांगा देश के लिए महापुरुषों में एक थे उनके अपमान का सहन भाजपा नहीं कर सकती
कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद को सदन से बर्खास्त करने की मांग भी किया। प्रदर्शन के दौरान नीरज सिंह, धीरज सिंह, शीतला मौर्य, बबलू सिंह, टुनटुन सिंह, माधव मोदनवाल, आनंद तिवारी, बारीक यादव, नाहर सिंह, राजकुमार सिंह, केके पांडे, बबलू सिंह, पुष्यमित्र मौर्य, शशिकांत सिंह, संदीप सिंह, उमेश सिंह, मनीष सिंह, मनोज आदि प्रदर्शन के दौरान शामिल रहे।
COMMENTS