जौनपुर महोत्सव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय केवटली महराजगंज के बच्चों ने रंगा रंग राष्ट्रीय लोक नृत्य की प्रस्तुति कर खूब वाह वाही बटोरी पंड...
जौनपुर महोत्सव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय केवटली महराजगंज के बच्चों ने रंगा रंग राष्ट्रीय लोक नृत्य की प्रस्तुति कर खूब वाह वाही बटोरी
पंडाल में उपस्थित दर्शकों द्वारा कार्यक्रम पर लगातार
तालियों की गूंज होती रही
जौनपुर बदलापुर जौनपुर में आयोजित महोत्सव में ब्लाक महराजगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज की छात्राओं ने ग्रामीण परिवेश की झांकी के साथ रंगा रंग राष्ट्रीय लोक नृत्य जिसके बोल--ए हमारे भइया वतन के सिपाही हम किसानी करावल करिला की प्रस्तुति कर खूब वाह वाही बटोर कर उपस्थित दर्शकों को एक ओर जहां मन मुग्ध कर दिया, वहीं दर्शकों ने उनकी उनकी प्रस्तुति पर खूब तालिया बजाई, कार्यक्रम प्रस्तुति में प्रमुख रूप से दिव्यांशा, अंशु, अंजलि, अंकिता, नंदनी, आशू, आंचल, गुड़िया ,काजल ,अस्मिता सहित अन्य रही, कार्यक्रम की रूप रेखा ,साज सज्जा का निदेशन शिक्षक ओम प्रकाश यादव शिक्षक ने हेडमास्टर राम शबद के संयोजकत्व में किया।गौरतब हो कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज ब्लाक का ऐसा इकलौता विद्यालय है, जिसके शिक्षक ओम प्रकाश यादव जी जहां पूरी तन्मयता के साथ बच्चों काb भविष्य संजोने में जुटे रहते है, वहीं कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हो बच्चों संग उनकी उपस्थित क्षेत्र के लिए एक अनूठी पहल है।
COMMENTS