जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, विकास कार्यों को लेकर जताई खुशी तामीर हसन शीबू जौनपुर , होली के पावन ...
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, विकास कार्यों को लेकर जताई खुशी
तामीर हसन शीबू
जौनपुर, होली के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने होली के त्योहार को हृदय प्रेम, त्याग, एकात्मकता और सद्भाव का प्रतीक बताते हुए सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि इस वर्ष होली का उल्लास जौनपुर महोत्सव – 2025 की शानदार सफलता के साथ दोगुना हो गया है। महोत्सव के सफल समापन के साथ ही जनपद को कई नई सौगातें प्राप्त हुईं, जिनमें मा. मुख्यमंत्री जी का आगमन और विकास योजनाओं की स्वीकृति प्रमुख हैं। इसके अलावा, 1001 नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया, जो इस पर्व को और भी विशेष बनाता है।
उन्होंने कहा कि यह वसंतोत्सव केवल रंगों का नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भी देता है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, सुख-शांति और समृद्धि लाने का मार्ग प्रशस्त करे, यही कामना है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आग्रह किया कि वे होली के दौरान आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने सभी से सामाजिक समरसता का परिचय देने और उल्लासपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।
अपने संदेश के अंत में उन्होंने एक बार फिर समस्त जनपदवासियों को रंगों के इस उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
COMMENTS