पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने विधि-विधानपूर्वक किया होलिका दहन, पुलिसकर्मियों को दी होली की शुभकामनाएं तामीर हसन शीबू जौनपुर होली के ...
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने विधि-विधानपूर्वक किया होलिका दहन, पुलिसकर्मियों को दी होली की शुभकामनाएं
तामीर हसन शीबू
जौनपुर होली के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन में पारंपरिक रूप से होलिका दहन का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन करने के पश्चात होलिका दहन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, पुलिसकर्मी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने इस शुभ अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है तथा समाज में प्रेम, भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश देता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अनुरोध किया कि वे जिले में होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, ताकि आमजन सुरक्षित एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में इस उत्सव को मना सकें।
इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पारंपरिक रूप से होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए रंगों के इस उत्सव को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाइयाँ वितरित की गईं, जिससे माहौल उल्लासमय एवं हर्षोल्लासपूर्ण हो गया।
COMMENTS