भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने होली मिलन समारोह में जगाई एकता की ज्योत रंगों की बौछार के साथ प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश तामीर हसन शी...
भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने होली मिलन समारोह में जगाई एकता की ज्योत
रंगों की बौछार के साथ प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश
तामीर हसन शीबू
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा सुख्खीपुर स्थित लॉन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य अतिथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेक सिंह व जिला महामंत्री आशीष चौरसिया सहित सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित अतिथियों को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्या, यातायात प्रभारी सुशील कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल समाजसेवी राजदेव यादव,राधे कृष्ण ओझा मुन्ना सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। मंच पर अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
मुख्य अतिथि बृजेश सिंह प्रिंसू ने अपने संबोधन में व्यापार मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आपसी सौहार्द्र और सामाजिक समरसता बनी रहती है। उन्होंने इस परंपरा को हर वर्ष बनाए रखने का सुझाव दिया।
सांस्कृतिक संध्या में बही होली की सुरमयी बयार
समारोह के दौरान प्रदेश के प्रतिष्ठित गायक अवनींद्र तिवारी और अन्य लोक कलाकारों ने होली के गीत, लोकगीत व कजरी प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन बना दिया। संगीत की मधुर लहरियों पर व्यापारी व आमंत्रित अतिथि झूमने पर मजबूर हो गए।
सम्मानित हुए प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी
इस आयोजन में नगर अध्यक्ष सर्वेश जयसवाल, युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष अमित जायसवाल द्वारा शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की सशक्त भागीदारी
कार्यक्रम में भाजपा नेता आशीष गुप्ता आशु, अमित सिंह वत्स, पीयूष गुप्ता, नीरज सिंह, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव, महामंत्री मनीष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, शशांक सिंह रानू, मोतीलाल यादव, विजय बागी, ब्रह्मेश शुक्ला, सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला संयोजक शशांक सिंह रानू, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, विमल सिंह, मनोज विश्वकर्मा, रवि अग्रहरि, जयकिशन साहू, धीरज गुप्ता, अजीत सोनकर, रूप नारायण माली, विजय केडिया, संतोष साहू, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद सिराज सहित तमाम पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
व्यापार मंडल की विभिन्न इकाइयों की सहभागिता
इस आयोजन में जलालपुर इकाई अध्यक्ष अभिषेक अग्रहरि, गौराबादशाहपुर इकाई अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मंच संचालन योगेश साहू और अभिताश गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यापार मंडल के राजकुमार कश्यप, संतोष साहू, दिलीप साहू, संजीव साहू, अभिषेक बैंकर, मो. बिस्मिल्लाह, दिलीप जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, विनोद ओमर, राज केसरी, अनिल हरलालका, महेश सेठ, विनय साहू, अनिल सेठ, नीरज विश्वकर्मा, दीपक केडिया, अनुज वर्मा, शिवेंद्र दुबे, प्रमोद मौर्या, अशोक मौर्या, राजेंद्र स्वर्णकार, नितिन सोनकर, शेखर सेठ, हेमंत सिंह, मुकेश साहू, विवेक गुप्ता, आलोक सेठ आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समारोह में उमड़ा उल्लास, बढ़ी आपसी एकता
इस होली मिलन समारोह ने सामाजिक समरसता, व्यापारिक संगठन की मजबूती और सौहार्द्र को बढ़ाने का कार्य किया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पारंपरिक होली गीतों पर नृत्य कर इस पर्व का आनंद लिया।
COMMENTS