मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 12 मार्च को जौनपुर महोत्सव में आगमन, जनपदवासियों से भारी संख्या में उपस्थिति की अपील तामीर हसन शीबू जौनपुर: ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 12 मार्च को जौनपुर महोत्सव में आगमन, जनपदवासियों से भारी संख्या में उपस्थिति की अपील
तामीर हसन शीबू
जौनपुर: जनपद में आगामी 12 मार्च को भव्य जौनपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का आगमन सुनिश्चित हुआ है।
माननीय मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जनपद में तैयारियां जोरों पर हैं। इस विशेष अवसर पर राज्य सरकार की उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। महोत्सव में कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ और विकास योजनाओं से जुड़ी जानकारियाँ भी साझा की जाएंगी।
इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने के लिए जनपदवासियों से भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। महोत्सव के माध्यम से जौनपुर की समृद्ध संस्कृति, कला एवं ऐतिहासिक धरोहर को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।
जनपदवासियों से अपील
प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने समस्त नागरिकों, समाजसेवियों, युवाओं, व्यापारियों एवं किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि 12 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाएँ।
विशेष तैयारियाँ एवं सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, ताकि यह आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल हो सके।
जनपदवासी इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत करेंगे और प्रदेश की विकास योजनाओं से अवगत होकर जौनपुर के गौरव को बढ़ाने में अपनी सहभागिता निभाएंगे।
COMMENTS