शाहगंज विधायक रमेश सिंह पूर्व सांसद हरिवंश सिंह और दुर्गेश सिंह समेत 3 के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी अनवर हुसैन जौनपुर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्...
शाहगंज विधायक रमेश सिंह पूर्व सांसद हरिवंश सिंह और दुर्गेश सिंह समेत 3 के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी
अनवर हुसैन
जौनपुर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी/एमएलए कोर्ट अनुज कुमार जौहर ने पूर्व सांसद हरिवंश सिंह उनके पुत्र शाहगंज विधायक रमेश सिंह और दुर्गेश सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने सुनवाई के लिए छह मार्च की डेट तय की है। इस मामले में अधिवक्ता विनय कुमार सिंह ने परिवाद दाखिल किया था।
ओलंदगंज मोहल्ले के निवासी अधिवक्ता विनय कुमार सिंह ने परिवाद में आरोप लगाया कि हरिवंश सिंह ने अपने अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद सिंह के जारिए मोहिनी श्रीवास्तव से 14 अगस्त 2006 को ओलंदगंज में मकान खरीदा। आरोपियों ने मकान के आसपास की करीब 2100 वर्गफीट जमीन भी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर खरीद ली। परिवाद के मुताबिक 29 मई 2021 को विनय सिंह अपने भाई दयाशंकर के साथ ओलंदगंज में कांप्लेक्स पर मौजूद थे। इसी समय हरिवंश सिंह, उनके बेटे रमेश, दुर्गेश कांप्लेक्स के बगल में मौजूद उनका मकान गिरा दिया।
COMMENTS