प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अशोभनीय भाषा बर्दाश्त नहीं होगी : एआईएमआईएम रिपोर्ट मोहम्मद अल्ताफ जौनपुर । एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खि...
प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अशोभनीय भाषा बर्दाश्त नहीं होगी : एआईएमआईएम
रिपोर्ट मोहम्मद अल्ताफ
जौनपुर। एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा और धमकियों को लेकर एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष इमरान बंटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसपी सिटी को तहरीर सौंपी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और अरुण राजभर टीवी चैनलों के जरिए शौकत अली के खिलाफ माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणियां और धमकियां सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि “प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अशोभनीय भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संविधान और कानून के दायरे में ही जवाब दिया जाएगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि देश का कोई भी नागरिक कानून हाथ में नहीं ले सकता, लेकिन कई वीडियो में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर कार्यकर्ताओं को पीला गमछा लगाकर कानून हाथ में लेने की प्रेरणा देते दिख रहे हैं। यदि किसी को शौकत अली के बयान से आपत्ति है तो उसके लिए अदालत और संविधान है।
ज्ञात हो कि हाल ही में शौकत अली ने बहराइच में राजा सुहेलदेव को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।
इस मौके पर जिला महासचिव शाहनेयाज़ अहमद, जिला सभासद अतीक अहमद, जिला कोषाध्यक्ष कलीम हाशमी, शहजादे अंसारी, मुँगरा विधानसभा अध्यक्ष शाहआलम, सदर विधानसभा अध्यक्ष आशाद खान, शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद कैश, मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, मडियाहूँ विधानसभा अध्यक्ष जुनैद सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

COMMENTS