News and Media

विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेटों के लिए अत्याधुनिक फायरिंग रेंज व ट्रेनिंग एरिया का उद्घाटन

विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेटों के लिए अत्याधुनिक फायरिंग रेंज व ट्रेनिंग एरिया का उद्घाटन विश्वविद्यालय ने दी एनसीसी कैडेटों को एक बड़ी सौ...

विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेटों के लिए अत्याधुनिक फायरिंग रेंज व ट्रेनिंग एरिया का उद्घाटन


विश्वविद्यालय ने दी एनसीसी कैडेटों को एक बड़ी सौगात


हाईटेक आब्स्टिकल ट्रेनिंग से कैडेटों को मिलेगा सशस्त्र सेवाओं तक पहुँचने का सुनहरा अवसर


पूर्वांचल विश्वविद्यालय की फायरिंग रेंज कैडेटों के लिए पूरी तरह सुरक्षित: ग्रुप कमांडर वी के पंजियार


एनसीसी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम: कुलपति प्रो. वंदना सिंह



जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने एनसीसी कैडेटों को एक बड़ी सौगात दी है। बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. वंदना सिंह एवं एनसीसी ग्रुप कमांडर वी के पंजियार ने संयुक्त रूप से अत्याधुनिक आब्स्टिकल ट्रेनिंग एरिया एवं फायरिंग रेंज का फीता काटकर उद्घाटन किया।


उद्घाटन अवसर पर कैडेटों को संबोधित करते हुए एनसीसी ग्रुप कमांडर वी के पंजियार ने कहा कि विश्वविद्यालय में निर्मित फायरिंग रेंज पूरी तरह सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इससे कैडेटों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और वे अनुशासित, सक्षम एवं कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित होंगे।


उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय में निर्मित आब्स्टिकल ट्रेनिंग एरिया अत्याधुनिक (हाईटेक) है और यह अपने प्रकार का सबसे बड़ा प्रशिक्षण क्षेत्र है। यहाँ प्रशिक्षण लेने वाले कैडेट आगामी एनसीसी कैंपों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे तथा भविष्य में सशस्त्र सेवाओं में जाने के लिए उन्हें मजबूत आधार प्राप्त होगा।


कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। फायरिंग रेंज की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ एनसीसी से जुड़कर एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को आत्मसात करेंगे।


विश्वविद्यालय परिसर में 98 यूपी बटालियन एनसीसी, जौनपुर के तत्वावधान में कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप–331 का आयोजन 15 जनवरी से 24 जनवरी तक किया जा रहा है। इस दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल आलोक सिंह धर्मराज के नेतृत्व में ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा ड्रिल एवं परेड का प्रदर्शन किया गया।


ग्रुप कमांडर ने एमआई रूम, कमांडिंग ऑफिस, कार्यालय, आवासीय परिसर, भोजनालय सहित कैंप की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कैंप के दौरान कैडेटों को डिस्टेंस जजिंग, ओ टी ट्रेनिंग, फायरिंग एवं मैप रीडिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रशिक्षण गतिविधियाँ कराई जा रही हैं, जिनमें कैडेट उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।


निरीक्षण के उपरांत कुलपति एवं एनसीसी ग्रुप कमांडर द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 5 यूपी कंपनी, जौनपुर के कमांडिंग ऑफिसर एवं कीर्ति चक्र से सम्मानित पुष्विंदर सिंह की विशेष उपस्थिति रही।


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव केश लाल, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. राजकुमार, मेजर आर.पी. सिंह, लेफ्टिनेंट जितेश सिंह, लेफ्टिनेंट चित्रसेन गुप्ता, कैप्टन विनय सरोज, फर्स्ट ऑफिसर विनोद मिश्र, सेकंड ऑफिसर इन्द्रेश, सूबेदार मेजर केपी सिंह, बीएचम राजीव कुमार, सूबेदार बलवीर, हवलदार तरविंदर, गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर रुचि यादव, विश्वविद्यालय के एनसीसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, उपकुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, सहायक कुलसचिव (एनसीसी) श्रीमती सरला देवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

COMMENTS

नाम

अखिलेश यादव,8,अटेवा पेंशन बचाओ जौनपुर,2,अपराध,8,अभ्यास,3,आईजी वाराणसी,1,आईपीएल,1,उत्तर प्रदेश,2,एक्सीडेंट,6,एस एम मासूम,1,कांग्रेस पार्टी,10,क्राइम,6,खेल,3,छात्रा से छेड़खानी,1,जिलाधिकारी जौनपुर,42,जौनपुर,276,जौनपुर न्यूज,359,जौनपुर न्यूज़,354,जौनपुर न्यूज पूर्वांचल विश्वविद्यालय,21,जौनपुर पुलिस,46,जौनपुर महोत्सव,6,दंगा नियंत्रण की मॉक ड्रिल,1,दहेज़ हत्या,1,नई शिक्षा नीति,1,पर्यावरण,1,पहलगाम घटना,2,पूर्वांचल,3,पूर्वांचल विश्वविद्यालय,5,बड़ी मस्जिद,2,भाजपा,2,भाजपा सपा,2,भीषण आग,1,भ्रष्टाचार,3,भ्रष्टाचार वायरल वीडियो,1,महिला दिवस,2,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,2,यातायात,1,यातायात पुलिस,1,लखनऊ,3,लखनऊ कांग्रेस पार्टी,2,लखनऊ न्यूज,1,वक्फ़ बोर्ड,1,वायरल फोटो,1,वाराणसी मंडल,1,शाहगंज,11,शिक्षा विभाग,2,संदिग्ध परिस्थ्तियों में मिली लाश,1,समाजवादी पार्टी,3,स्कुल,1,स्कुल टीचर पर हमला,1,स्प्रिंकलर से सिंचाई,1,होली,4,होली जुमा की नमाज़,1,Aamgarh,2,Crime,22,DHARMDARSHAN,1,Education,16,jalalpur,1,LATEST NEWS,11,lucknow,2,mirapur,1,Politics,7,PURVANCHAL,7,reakingNews,1,Religion,4,SCIENCE,1,Shahganj,8,SOCIETY,5,Sports,1,
ltr
item
Public Bharat News: विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेटों के लिए अत्याधुनिक फायरिंग रेंज व ट्रेनिंग एरिया का उद्घाटन
विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेटों के लिए अत्याधुनिक फायरिंग रेंज व ट्रेनिंग एरिया का उद्घाटन
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEikKk4D4aeflxlJ_5GcD9Vy6hBO66UhQhO57L9RHiFywsYe3dEFLNvQvBczNi5OQNnZ7mQhwcWApz3RyIjTay1Ri2OEW5HXw3QYyocYwxxkYjBnKtOQE1UXOrL75OXj_RDHhEkutP_sC_CHTKSlzDqUlYkfl0p2yt6bxZ-HNF6wOSfSDHrxblF_iwZ-_xjO/s320/1001208203.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEikKk4D4aeflxlJ_5GcD9Vy6hBO66UhQhO57L9RHiFywsYe3dEFLNvQvBczNi5OQNnZ7mQhwcWApz3RyIjTay1Ri2OEW5HXw3QYyocYwxxkYjBnKtOQE1UXOrL75OXj_RDHhEkutP_sC_CHTKSlzDqUlYkfl0p2yt6bxZ-HNF6wOSfSDHrxblF_iwZ-_xjO/s72-c/1001208203.jpg
Public Bharat News
https://www.publicbharatnews.com/2026/01/blog-post_38.html
https://www.publicbharatnews.com/
https://www.publicbharatnews.com/
https://www.publicbharatnews.com/2026/01/blog-post_38.html
true
3038252532329202427
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content