किसान यूनियन के धरने में प्रदेश अध्यक्ष की महिलाओं ने की पिटाई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे किस...
किसान यूनियन के धरने में प्रदेश अध्यक्ष की महिलाओं ने की पिटाई
पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे किसान यूनियन के धरना-प्रदर्शन के दौरान अचानक से माहौल तनावपूर्ण तब हो गया।
जब किसी टिप्पणी को लेकर किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजनाथ यादव और महिला सदस्यों के बीच कहासुनी हो गई।
कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला उग्र हो गया।
और देखते ही देखते हाथापाई होने लगी।
आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष राजनाथ यादव द्वारा महिलाओं को अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिसके बाद नाराज़ महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष को लात-घूंसे और जूतों से हमलावर हो गई।
देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसमें कुछ महिलाएं आपस में भिड़ती दिखीं।
स्थिति अनियंत्रित होता देख प्रदेश अध्यक्ष राजनाथ यादव मौका पाकर वहां से फरार हो गए।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला।
हमलावर महिला शीला ने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि यूनियन के कार्यों में लूट-खसोट और मनमानी भी की है।
महिलाओं का रोष देखते हुए पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को शांत कराया।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

COMMENTS