अहियापुर उपकेंद्र से जुड़ी विद्युत आपूर्ति 24 जनवरी को रहेगी बाधित जौनपुर। समस्त सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनां...
अहियापुर उपकेंद्र से जुड़ी विद्युत आपूर्ति 24 जनवरी को रहेगी बाधित
जौनपुर। समस्त सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 24 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अहियापुर, जौनपुर में 33 केवी ब्रेकर पैनल एवं ब्रेकर बदलने का कार्य कराया जाएगा।
उक्त कार्य के चलते अहियापुर विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाली समस्त विद्युत लाइनें प्रातः 10:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक बाधित रहेंगी।
इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
यह जानकारी रोशन जमीर, उपखंड अधिकारी, विद्युत वितरण उपखंड प्रथम,द्वारा दी गई।

COMMENTS