राजकीय महिला महाविद्यालय में मोटे अनाज और सहजन से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ जौनपुर के शाहगंज स्थित राजकीय महिला महाव...
राजकीय महिला महाविद्यालय में मोटे अनाज और सहजन से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता
रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ
जौनपुर के शाहगंज स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित पारंपरिक पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
प्रतियोगिता में मोटे अनाज, दालें और सहजन की पत्तियों से बने व्यंजनों को विशेष महत्व दिया गया। साक्षी और श्रद्धा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी और सोनम को द्वितीय स्थान मिला। सलोनी और लाडो तृतीय स्थान पर रहीं।
विभागाध्यक्ष डॉ. अमृता बरनवाल ने छात्राओं को मोटे अनाजों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग मोटे अनाजों का उपयोग कम कर रहे हैं। जबकि ये अनाज शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमृता बरनवाल ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य संजय वर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. आनंद सिंह, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, श्री अखिलेश राम, रमेश चंद्र, डॉ. सरबजीत सिंह, शिवाजी सिंह, डॉ. अजय शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

COMMENTS