वार्ड नंबर 01 खानपुर अकबर के लोगों का जीवन दूभर, नरकीय स्थिति से बद्तर जिंदगी जीने को मजबूर अनवर हुसैन जौनपुर। नगर क्षेत्र का वार्ड नंबर 0...
वार्ड नंबर 01 खानपुर अकबर के लोगों का जीवन दूभर, नरकीय स्थिति से बद्तर जिंदगी जीने को मजबूर
अनवर हुसैन
जौनपुर। नगर क्षेत्र का वार्ड नंबर 01, खानपुर अकबर मोहल्ला कुतुबपुर के निवासियों का नगर पालिका परिषद की लापरवाही के कारण प्रतिदिन नरकीय जीवन जीने को मजबूर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका के अधीन कुतुबपुर /शाहगंज रोड स्थित जौनपुर का वार्ड न० एक खानपुर अकबर जहां विकास के नाम पर सब शून्य है। जिसके चलते लोगों को अपने घरों तक जाने के लिए जान हथेली पर रख कर आना जाना पड़ता है।
बताते चले कि लगभग 9 माह से उक्त मोहल्ला/वार्ड के रास्ते में जल भराव होने व कभी कभी विद्युत पोल में करंट उतरने से यहां कई दुर्घनाएं हो चुकी हैं। जिससे यहां के लोगों में डर का माहौल है और साथ ही नगर पालिका परिषद व जिला प्रशासन के प्रति क्षोभ व्याप्त है। इस वार्ड में 25 घर है जो हर घर का सदस्य हर दिन डर के साएं में जी रहा है। जिसमें बच्चों के स्कूल आने जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी है लेकिन लोगों के आपसी सहयोग से कईयों की जान बचाया भी जा चुका है। इसकी कई बार संबंधित विभाग से शिकायत भी की गई है लेकिन नतीजा शून्य रहा है।
अब देखना ये है कि नगर पालिका परिषद व जिला प्रशासन इस पर गंभीरता से क्या कार्रवाई करता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
COMMENTS