*विश्व पृथ्वी दिवस रॉयल कैम्ब्रिज के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली* जौनपुर शाहगंज। पृथ्वी दिवस पर जहां पूरे भारत मे जगह जगह जागरूकता अभिय...
*विश्व पृथ्वी दिवस रॉयल कैम्ब्रिज के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली*
जौनपुर शाहगंज। पृथ्वी दिवस पर जहां पूरे भारत मे जगह जगह जागरूकता अभियान, गोष्ठी,आदि का आयोजन किया गया।तो वहीं शाहगंज के मोहल्ला इराकियाना रॉयल कैम्ब्रिज स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों एक जागरूकता रैली निकाली।जिसे मुख्य अतिथि समाजसेवी शफअत अशफाक उर्फ सफ्फु भाई ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।बच्चे हाथ मे स्लोगन लिखे तख़्तियाँ लेकर चल रहे थे।और पृथ्वी एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे थे।रैली इराकियाना से नगर नगर भर्मण कर पुनः अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची।जहां बच्चों और उपस्थित गणमान्यों को सम्बोधित करते हुए कहा की
पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस का महत्व इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन हमें ग्लोबल वार्मिग के बारे में पर्यावरणविदों के माध्यम से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का पता चलता है। पृथ्वी दिवस जीवन संपदा को बचाने व पर्यावरण को ठीक रखने के बारे में जागरूक करता है। जनसंख्या वृद्धि ने प्राकृतिक संसाधनों पर अनावश्यक बोझ डाला है। संसाधनों के सही इस्तेमाल के लिए पृथ्वी दिवस जैसे कार्यक्रमों का महत्व बढ़ गया है।
COMMENTS