होली और रमज़ान को देखते हुए जौनपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई, कई नमूने लिए गए जौनपुर , आगामी होली और रमज़ान त्योहारों को ध्यान...
होली और रमज़ान को देखते हुए जौनपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई, कई नमूने लिए गए
जौनपुर, आगामी होली और रमज़ान त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के भंडारण और बिक्री की रोकथाम के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, देवाशीष उपाध्याय के नेतृत्व में 06 मार्च को खाद्य सचल दल ने जनपद के विभिन्न बाजारों में छापेमारी की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिपिन कुमार गिरि, विनोद कुमार यादव, मनोज कुमार वर्मा और श्रीमती अपराजिता तिवारी की टीम ने 24 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, 09 जगहों पर छापेमारी की, और 10 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए।
कार्रवाई के दौरान सिरकोनी बाजार में पेड़ा और खोया, जगदीशपुर में तेल और दूध, जलालपुर में बर्फी, पेड़ा और खोया, कल्याणपुर कबूलपुर बाजार में इमली जेली और कचरी, तथा जफराबाद बाजार में नमकीन के नमूने लिए गए। साथ ही 07 व्यापारियों को सुधार नोटिस भी जारी किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग का यह अभियान त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी जारी रहेगा।
COMMENTS