जौनपुर महोत्सव: 10 से 12 मार्च तक भव्य आयोजन जौनपुर , राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने कलेक्ट्रेट सभा...
जौनपुर महोत्सव: 10 से 12 मार्च तक भव्य आयोजन
जौनपुर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में जौनपुर महोत्सव को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय महोत्सव 10 से 12 मार्च तक शाही किला में होगा।
कार्यक्रम रूपरेखा:
➡ 10 मार्च: महोत्सव का शुभारंभ (अपराह्न 4:00 बजे)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों, खिलाड़ियों व विशिष्ट लोगों का सम्मान। शिव तांडव, महिषासुर मर्दिनी समेत स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
➡ 11 मार्च: विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति।
➡ 12 मार्च: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1001 जोड़ों का विवाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आशीर्वाद देंगे।
अन्य मुख्य आयोजन:
✔ स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना प्राथमिकता।
✔ विभागीय प्रदर्शनी व स्टॉल – सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ पहुंचाने का प्रयास।
उपस्थित गणमान्य:
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, सीडीओ साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी रामअक्षयबर चौहान, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिलाध्यक्ष पुष्पराज, सहित इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।
COMMENTS